जय परशुराम जयघोष के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस
भगवान श्री परशुरामजी की प्रतिमा को माल्यार्पण
जैसा कि आप सभी को विदित है विश्व ब्राह्मण दिवस हर साल 1 जून को मनाया जाता है, जो भारतीय दार्शनिक और राजनयिक आचार्य चाणक्य की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
यह दिन ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर, ब्राह्मण समुदाय अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देता है और सनातन संस्कृति के आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लेता है।
विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर दिनांक 1 जून 2025 को भुसावल शहर में श्री ब्राह्मण समाज सेवा मंडल भुसावल द्वारा भगवान श्री परशुरामजी की प्रतिमा का पूजन और हवन किया गया।
श्री ब्राह्मण समाज सेवा मंडल सचिव कैलाश उपाध्याय ने आचार्य चाणक्य नीतियों की जानकारी तथा सलाहगार एडवोकेट राजेश जानकीलाल शर्मा ने कायदे विषयक मार्गदर्शन किया
उक्त मौके पर घनश्याम मिश्रा अरुणकुमार तिवारी,नमा शर्मा, वेदप्रकाश ओझा,सुधीर ओझा, आशीष तिवारी,विनोद शर्मा,राधेश्याम दुबे, प्रमोद तिवारी,नीरज तिवारी,भारती वैष्णव, कविता चौबे, डॉ हर्षद बाजपेई, कैलाश पांडे, श्लोक शुक्ला, आदित्य पांडे, समीक्षा पांडे, योगेश तिवारी, सुनील शर्मा,महेंद्र शुक्ला, संजय तिवारी, ऋषि शुक्ला,नितिन शर्मा, सुनील शर्मा, समीक्षा शुक्ला सह समस्त ब्राह्मण समाज के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे
विश्व ब्राह्मण दिवस का उद्देश्य भी ब्राह्मण समुदाय के योगदान और उनकी गरिमा को सम्मानित करना है, साथ ही सनातन संस्कृति के आदर्शों को बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।