बारिश के दिनों में धो कर व सावधानी पूर्वक खाएं ये 5 सब्जियां, कीड़ों का हो जाता है वास, शरीर पर जहर की तरह हो सकता है असर
मानसून में नमी, गंदगी , और कीटाणुओं का संक्रमण
- मानसून का मौसम अपने साथ नमी, गंदगी और कीटाणुओं का संक्रमण भी लाता है। इस मौसम में खाने-पीने की चीजों को लेकर खास ध्यान करने जरूर है, क्योंकि बदलते मौसम के साथ कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में कुछ सब्जियों को खाने से बचना या सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि वे जल्दी खराब हो जाती हैं या बैक्टीरिया और परजीवियों का घर बन सकती हैं।
बारिश के मौसम में नमी बढ़ जाती है, जिसके चलते सब्जियों में फंगस और कीड़े आसानी से लग जाते हैं। ऐसे में सभी प्रकार की सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए बारिश के मौसम में कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए, अगर इन चीजों का ध्यान नहीं रखा गया तो पाचन से लेकर बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
पत्तेदार सब्जियां
बारिश के दिनों में पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचाना चाहिए। पत्तेदार सब्जियां नमी और गंदगी को तेजी से सोख लेती हैं। मानसून में इन पर बैक्टीरिया, कीड़े और फफूंद का खतरा बढ़ जाता है। अगर, इन्हें ठीक से साफ न किया जाए तो ये पेट में संक्रमण, दस्त या फूड पॉइजनिंग का करण बन सकती हैं। इसलिए इन्हें खाने से पहले नमक या सिरके वाले पानी में धोना और अच्छी तरह पकाना जरूरी है।
फूलगोभी और ब्रोकली
इन दोनों सब्जियों के घने फूलों में पानी और नमी बनी रहती है, जिससे उनमें कीड़े, फफूंद और बैक्टीरिया छिप सकते हैं। अगर, इन सब्जियों को ठीक से न पकाई जाए तो गैस, पेट दर्द और बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो सकता है। इन्हें अच्छी तरह धोकर व उबालकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।
पत्तागोभी
पत्तागोभी जमीन के बेहद करीब उगती है, जिससे इसमें मिट्टी, कीटनाशक और कीड़े लगने का खतरा ज्यादा रहता है। इसे अच्छी तरह से न धोया और पकाया जाए, तो यह बैक्टीरिया संक्रमण और पेट खराब होने का कारण बन सकती है।
मशरूम
मशरूम नमी वाले वातावरण में उगते हैं और मानसून में जल्दी खराब हो जाते हैं।
बैंगन
मानसून में बैंगन जल्दी खराब होते हैं और इनमें कीड़े लगने की संभावना अधिक रहती है। कुछ लोगों को बैंगन से एलर्जी भी होती है। इससे सूजन, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।